ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कर्नाटक: CM को लेकर कांग्रेस में पोस्टर वार, समर्थकों ने लगाए होर्डिंग

कर्नाटक: प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद सीएम को लेकर घमासान शुरू हो गया है | बता दें कि कांग्रेस ने इस बार बिना चेहरे के ही चुनाव लड़ा है लेकिन अब देखना यह होगा कि पार्टी कर्नाटक की कमान किसी देती है | विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले पूर्ण बहुमत के बाद अब पार्टी कार्यकर्ता भी दो खेमें में बंटे दिख रहे हैं, एक खेमा डीके शिवकुमार के साथ है तो दूसरा पूर्व सीएम सिद्धारमैया के साथ। इस बीच कर्नाटक में सीएम को लेकर पोस्टर वार शुरू हो गया है।

सिद्धारमैया ही अगले सीएम”…

कर्नाटक में कांग्रेस ने अभी सीएम का फैसला नहीं किया है, इससे पहले ही सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें उन्हें ‘कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री’ बताया।

डीके शिवकुमार के समर्थन में भी पोस्टर…

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थकों ने भी बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाकर उनको राज्य का अगला ‘सीएम’ घोषित करने की मांग की। समर्थकों ने कहा कि डीके शिवकुमार ने ही कांग्रेस को जीत दिलाने का काम किया है।

गोरखपुर: निकाय चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गोरक्षनाथ मंदिर में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *