ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Karnataka Elections: BJP को झटका ! पूर्व डिप्टी CM ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: कर्नाटक में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है | कर्नाटक भाजपा के पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। बता दें कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से अपना टिकट काटे जाने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि सावदी अपनी विधानसभा सीट (अथानी) से तीन बार विधायक रहे हैं, लेकिन 2018 के चुनाव में वह कुमथल्ली (तब कांग्रेस में) से हार गए थे।

राजस्थान को मिली पहली “वंदे भारत ट्रेन” की सौगात

डीके शिवकुमार का बयान….

कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा से इस्तीफा देने के बाद लक्ष्मण सावदी न तो उनके संपर्क में है और न ही उनसे बातचीत हुई है |

jagran

जानकारी के मुताबिक सावदी बृहस्पतिवार शाम तक कोई ‘कड़ा निर्णय’ लेंगे और शुक्रवार से काम शुरू कर देंगे। ऐसी अटकलें हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *