• March 6, 2026

कानपुर : युवक का शव तालाब में पाया गया

 कानपुर : युवक का शव तालाब में पाया गया

कानपुर, 19 जुलाई। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में युवक का शव उतराता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु पानी में डूबने से हुई है। हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय उर्फ राजू पांडे(48) का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में शुक्रवार सुबह पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी मृत्यु पानी में डूबने की वजह से हुई है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार ने तहरीर दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *