ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देश के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है एक जुलाई का दिनः मुख्यमंत्री

भोपाल, 1 जुलाई । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एक जुलाई का दिन महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। अंग्रेजों के समय से चले आ रहे तीन कानूनों को बदलकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई व्यवस्था का क्रियान्वयन आरंभ हो रहा है। इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिपरिषद की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज से प्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्रदेश के नाकों में गुजरात पैटर्न पर चेक-पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्रिगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में भारतीय न्याय पद्धति और अवधारणा स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लगभग चार सौ घंटे के परिश्रम व विभिन्न बैठकों तथा व्यापक विचार-विमर्श के बाद नए कानूनों के प्रारूपों को अंतिम रूप प्रदान किया है। अब भारतीय दंड संहिता को हमारी न्याय परम्परा से जोड़ते हुए न्याय संहिता कहा जाएगा। अंग्रेज तो दंड देने के अधिकारी थे, लेकिन अब हमारी व्यवस्था न्याय की परम्परा को स्थापित करेगी। इसमें आँख पर पट्टी बांधकर नहीं अपितु आँख खोल कर न्याय होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को जन्म दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *