ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मसूरी पहुंचे जेपी नड्डा, देवभूमि पर पंच कमल खिलाने के लिए देंगे जीत का मंत्र

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने के लिए स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर मसूरी पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के मसूरी दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जेपी नड्डा मसूरी के गांधी चौक पर विशाल जनसभा संबोधित करेंगे और देवभूमि पर पंच कमल खिलाने के लिए एक बार फिर जीत का मंत्र देने के साथ ‘लक्ष्य 400 पार’ भेदेंगे। अबकी बार 400 पार के नारे को भाजपा पूरा करने जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जेपी नड्डा उत्तराखंड आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पिथौरागढ़, हरिद्वार और विकासनगर में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं की थी। साथ ही हरिद्वार में रोड शो किया था और संतों से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *