ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उठाए सवाल, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति करती है पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का घोषणापत्र विभाजन का खाका है, जिन्ना के मुस्लिम लीग एजेंडे की स्पष्ट कॉपी है। राष्ट्रीय एकता पर तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता देकर, कांग्रेस विभाजन को कायम रखना चाहती है। देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।

जे पी नड्डा ने एक्स पर अपने पोस्ट पर कहा कि भारत ने पहले भी ऐसी विभाजनकारी राजनीति को खारिज किया है और फिर भी ऐसा करेगा। भाजपा ध्रुवीकरण के इस खतरनाक रास्ते के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और सभी के लिए समावेशी शासन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र आरक्षण का जिक्र किया है, उसे स्पष्ट करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *