October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश में

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज सबसे पहले कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वह पूर्वाह्न 11ः20 बजे नूरपुर रेहन के स्पोर्ट्स ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह इसी लोकसभा क्षेत्र के चंबा जिले में प्रचार करेंगे। नड्डा दोपहर 1ः10 बजे चौगान ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद शिमला लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। वह सोलन के कुनिहार स्थित तालाब ग्राउंड में शाम ढलने से कुछ पहले 3ः55 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.