जेपी नड्डा ने योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में सुनी ‘मन की बात’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, पार्टी के अन्य प्रदेश पदाधिकारी, विधायक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष नड्डा का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *