ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज दोनों तरफ से खुला

जम्मू और कश्मीर को जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को छोटे और बड़े वाहनों के लिए दोतरफा यातायात के लिए खुला है।

बड़े वाहन आज जम्मू से श्रीनगर की ओर चल रहे हैं। सामान से लदे ट्रक जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहे हैं। हाईवे के नाशरी और बनिहाल सेक्टरों के बीच दलवास, मेहर रामबन और कुछ अन्य स्थानों पर वाहनों की आवाजाही धीमी है। कुछ एक स्थानों पर बड़े वाहन खराब होने के कारण भी यात्रा में थोड़ी रूकावट आ रही है। इस बीच, जम्मू और कश्मीर यातायात पुलिस विभाग की सलाह में कहा गया है, मंगलवार को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क और यातायात स्थिति का आकलन करने के बाद, साफ मौसम के अधीन, एलएमवी को दोनों तरफ चलने दिया जाएगा। बड़े वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें और सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *