• February 15, 2026

ईडी कार्यालय पहुंचे केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक, पूछताछ शुरू

 ईडी कार्यालय पहुंचे केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक, पूछताछ शुरू

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर गुरुवार को रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित हुए। ईडी के खिलाफ साजिश रचने के मामले में ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को ईडी ने जेल के हेड क्लर्क से पूछताछ की थी। इसके बाद बुधवार को जेलर नसीम खान से पूछताछ की थी। ईडी ने इस मामले में बीते छह नवम्बर को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर, जेलर नसीम खान और हेड क्लर्क मो. दानिश को समन भेजा था। ईडी ने सात को हेड क्लर्क, आठ को जेलर और नौ नवम्बर को जेल अधीक्षक को पूछताछ के लिए ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *