• July 27, 2024

IPL Auction 2023 LIVE: अब अनकैप्ड खिलाड़ियों की बारी, गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के पास सर्वाधिक राशि

 आईपीएल 2023 के लिए मिनी नीलामी आज कोच्चि में जारी है। इस मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है, जिसमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास के महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 18.50 करोड़ रुपये में खरीद। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि बेन स्टोक्स को उतनी रकम नहीं मिली, जितनी उम्मीद थी, फिर भी वह 16.25 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।

LIVE Updates | IPL 2023 Mini Auction Retained & Released Players List: The  event starts at 2.30 pm IST in Kochi | Cricket News | Zee News

IPL Auction 2023 LIVE:

04:59 PM: सातवां सेट – अनकैप्ड ऑलराउंडर

कॉर्बिन बॉश नहीं बिके। समर्थ व्यास 20 लाख के बेस प्राइस पर बिके। उन्हें हैदराबाद ने खरीदा। प्रियम गर्ग अनसोल्ड हैं। संवीर सिंह को SRH ने बेस प्राइस पर खरीदा। अभिमन्यु ईश्वरन अनसोल्ड रहे। निशांत सिंधु के लिए सीएसके और केकेआर मैदान में उतरे। चेन्नई ने उन्हें खरीदा।

विव्रांत शर्मा को एसआरएच ने 2.60 करोड़ में खरीदा

विव्रांत शर्मा का बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये है। इस खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी ने जमकर बोली लगाई। 9 मैचों में 191 रन बनाए हैं। शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *