नेहरू कालोनी में मिला विक्षिप्त व्यक्ति का शव

देहरादून, 30 जुलाई । नेहरू कालोनी में एक विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसकी पहचान नही हो सकी है। मंगलवार को पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि इलाके की गोयल प्रोविजन स्टोर के बाहर एक अचेत अवस्था में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पर एंबूलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल भेजा गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिली है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में घूमता रहता था और गोयल प्रोविजन स्टोर के बाहर ही सोता था। पुलिस उस व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *