• March 13, 2026

भारतीय वायु सेना प्रमुख ने उडी और कुपवाड़ा सेक्टर के अग्रिम इलाकों का किया दौरा

 भारतीय वायु सेना प्रमुख ने उडी और कुपवाड़ा सेक्टर के अग्रिम इलाकों का किया दौरा

दशहरा पर्व पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को उडी और कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम स्थानों का दौरा किया।

एयर चीफ मार्शल चौधरी इस दौरान उरी और कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय वायु सेना और वहां तैनात भारतीय सेना के जवानों से मिलने के लिए आगे के स्थानों का दौरा किया। उन्होंने जवानों से बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया।

पिछले साल भी दिवाली पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों का दौरा कर वहां तैनात सैनिकों से मुलाकात की थी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *