ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

IND vs SL: नए साल में टीम इंडिया की जर्सी में बदलाव, एमपीएल ने पीछे खींचे हाथ, अब ये है नया किट स्पॉन्सर

भारतीय टीम नए साल में अपनी पहली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने जा रही है। दोनों टीम मंगलवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी। पहला मैच शाम सात बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। नए साल में टीम इंडिया की जर्सी में एक बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, लंबे समय से भारतीय जर्सी के स्पॉन्सर रहे एमपीएल ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। एमपीएल का लोगो जर्सी से हट गया है। एमपीएल की जगह अब नया किट स्पॉन्सर ‘किलर’ है, जो कपड़ों का ब्रांड है।

IND Vs SL: नए साल पर नई जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया, चहल ने शेयर

एमपीएल के पास दिसंबर 2023 तक किट स्पॉन्सर का अधिकार था लेकिन उसने अपना कॉन्ट्रैक्ट कंप्लीट नहीं किया। बता दें कि कुछ महीने पहले बीसीसीआई के टाइटल स्पॉन्सर में भी बदलाव हुआ था। पेटीएम ने समय से पहले ही अपना करार खत्म कर दिया था, जिसके बाद  मास्टरकार्ड बीसीसीआई का नया टाइटल स्पॉन्सर बना।

लेग स्पिनर युजवेंद चहल ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी पहनकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में चहल के अलावा मुकेश कुमार, ऋतुराज गायकवाड़, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह नजर आ रहे हैं। चहल ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ‘फैंटास्टिक फाइव। टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार।’

भारतीय टीम आज से शुरू हो रही सीरीज में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। नियमित कप्तान रोहित शर्मा  के अनफिट होने के कारण हार्दिक को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सूर्यकुमार यादव को पहली बार उपकप्तान बनाया गया है। रोहित श्रीलंका के विरुद्ध 10 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से कमबैक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *