ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संपत्ति की चाहत में बेटे ने ले ली पिता की जान

29 मई की रात को उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजनारी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध परशुराम कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी। लाइट न आने की वजह से घर के बाहर लेटा हुआ था। इस दौरान धारदार हथियार से उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए और खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के बेटे ने ही अपने पिता का खून किया है।

बीती रात उरई कोतवाली क्षेत्र में देर रात को एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद उसका हत्यारोपी बेटा राम आसरे परशुराम के कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर भाग निकला। सुबह जब घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाये। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि संपत्ति को लेकर राम आसरे अपने पिता से नाराज रहता था और इसी के चलते मौका पाकर उसने धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी राम आसरे को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *