ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्र में तीसरी बार, भाजपा 400 पार होने जा रही है: घनश्याम दास अरोड़ा

विधानसभा क्षेत्र यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सोमवार को गांव बलाचौर व चनेटी में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ बैठक की। गांव में होने वाले विकास कार्यो के बारे में चर्चा की।

भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अब दुगुनी मेहनत से कार्य करना होगा। केन्द्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर क्षेत्र में विकास करवाया है। हर जाति, हर वर्ग तरक्की कर रहा है। इसलिए अबकी बार लोकसभा चुनावों में भाजपा एनडीए 400 पार की बात जनता ही कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम जनता के साथ सक्रिय रूप से संपर्क करें और उनके जरूरी कार्य करवाने में मदद करें। आम जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी और।मुख्यमंत्री मनोहर के साथ है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ स्तर पर मजबूती से तैयार रहना है। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से कार्यकर्ता साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *