भरे विधानसभा सदन में CM योगी ने शिवपाल यादव को ‘लठैत’ कह डाला, विपक्ष पर तंज कसते हुए बोले – ‘चच्चू का प्रभाव पड़ गया’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की विकास यात्रा पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और प्रदेश की छवि पूरी तरह बदल चुकी है।
सीएम योगी ने पुरानी सरकारों, खासकर समाजवादी पार्टी के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा, “याद करो समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी का क्या हाल था।” उन्होंने बड़े लक्ष्यों पर बल देते हुए कहा, “बड़े काम के लिए बड़ा लक्ष्य रखा जाता है। पहले कोई बैंक या संस्था यूपी को कर्ज तक नहीं देता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
“शिवपाल यादव पर ‘लठैत’ और ‘चच्चू’ का तंज,
नेता प्रतिपक्ष पर मजाकिया चुटकीबजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर चुटकी ली। उन्होंने शिवपाल यादव का जिक्र करते हुए कहा, “शिवपाल यादव का श्राप उन पर न लगे, वे स्वस्थ रहें।” आगे मजाकिया लहजे में बोले, “ये पुराने समाजवादी हैं, लेकिन इनके पीछे लठैत शिवपाल यादव रहे। मुझे लगता था कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घालमेल नहीं करेंगे, लेकिन लगा कि चच्चू का प्रभाव उन पर आ गया है।
“ऐतिहासिक उपलब्धि:
पहली बार किसी मुख्यमंत्री को 10वीं बार बजट पेश करने का मौकायोगी आदित्यनाथ ने गर्व से कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को दसवीं बार पेश करने का अवसर दे रहा है। उन्होंने सपा सरकार के समय की स्थिति याद दिलाते हुए कहा कि तब यूपी इतना बदनाम हो गया था कि कुछ जनपदों के नाम सुनकर होटलों में कमरा देने से इनकार कर दिया जाता था।
2016-17 में प्रदेश देश में नीचे से तीसरे नंबर पर था, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इसे बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्यों में पहुंचा दिया।
भ्रष्टाचार पर लगाम, इंफ्रास्ट्रक्चर से रिटर्न और ODOP की सफलतासीएम ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ी लगाम लगाई, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत हुई। “जब हम इंफ्रास्ट्रक्चर पर पैसे लगाते हैं, तो वह पैसे वापस देता है, रोजगार जनरेट होता है। यूपी का पैसा यूपी में लगे, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है।” उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना का जिक्र करते हुए मेरठ के ब्रास उत्पाद, गोरखपुर का टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैक क्राकरी और भदोही की कालीन जैसे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की बात कही।
सीएम युवा योजना से 1.10 लाख युवाओं को लोन, यूथ कांग्रेस पर घृणित कार्य की निंदामुख्यमंत्री ने सीएम युवा योजना के तहत ब्याजमुक्त और गारंटीयुक्त लोन देने की जानकारी दी, जिससे अब तक 1.10 लाख युवाओं को लाभ मिल चुका है। उन्होंने नीति आयोग और CAG की सराहना का हवाला देते हुए कहा कि पहली बार यूपी ने अपना आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया और लॉ एंड ऑर्डर सुधार के कारण प्रदेश निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन की कड़ी निंदा करते हुए योगी ने कहा, “भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने बहुत ही घृणित काम किया। ये लोग देश की कीमत पर सौदेबाजी करते हैं।”सीएम योगी के इस संबोधन में विपक्ष पर तीखे तंज, मजाकिया चुटकियां और राज्य की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा सदन में चर्चा का विषय बना रहा।