अवैध भारतीय प्रवासियों को हथकड़िया और बेड़िया लगाकर अमेरिका ने भारत वापस भेजा
07 फ़रवरी अमृतसर जिस तरह भारतीय अवैध प्रवासियों को अमेरिका से भारत भेजा गया हैं , उसे लेकर राजनीति गरमाई हुई हैं। बीते दिन अमेरिका ने 104 भारतीय प्रवासियों को हथकड़ियों में जकड़कर मिलिट्री प्लेन में भारत वापस भेजा। अमेरिकी ने सेना विमान सी 17 से बुधवार दोपहर में अमृतसर के गुरु रामजी दास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत छोड़ा। आपको बता दे ,इन अवैध प्रवासियों में से 31 पंजाब , 30 हरियाणा, 27 गुजरात ,4 महाराष्ट्र , 3 उत्तरप्रदेश और 2 चंडीगढ़ के भारतीय मौजूद थे।इस बात को लेकर पूरा देश में आक्रोश हैं। वही आपको बता दे कल विपक्ष दोनों ही सदन में इस बात को लेकर हंगामा खड़ा कर दी थीं, क्यों सरकार ने इस पूरी घटना पर छुपी साधी हुई हैं।विपक्ष का कहना है, की क्या सरकार पर अमेरिका का दबाव हैं। इस पूरी घटना पर विदेश मंत्री एस जय शंकर का कहना हैं कि अमेरिका 2009 से अबतक कुल 1200 अवैध प्रवासियों को भारत भेज चूकी हैं।
ट्रंप सरकार ने किया अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों पर वॉर
ट्रंप सरकार के बनते ही ट्रंप ने किया अमेरिकन सिटीजनशिप को लेकर बड़ा बदलाव जिसके तहत अमेरिका ने कुल 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत वापस भेजा।ट्रंप ने अपने वादे के मुताबिक़ अवैध रूप से रह रहे दुनिया भर के लोगों को अमेरिका से बहार निकलने का फ़ैसला लिया हैं। ट्रंप का माना है , कि अवैध रूप से रह रूप से रहे दुनिया भर के लोगों को अमेरिका से बहार निकलने का फ़ैसला लिया हैं। ट्रंप का माना है , कि अवैध रूप से रह रहे लोग ही अमेरिका में आपराधिक घटना को अंजाम देते हैं
ट्रंप ने किया अमेरिकन सिटिज़नशिप में बदलाव
आपको बता दे ट्रंप सरकार बनते ही इस बात की शुगबुगाहट तेज़ हो गयी थी कि ट्रंप शपथ लेते ही सिटीजनशिप क़ानून में बदलाव लाएंगे और उनके राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही उन्होंने अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को बहार निकलने का सख़्त फ़ैसला लिया था।जिसके तहत उन्होंने सिटीजनशिप कानून में तबदीली लाई हैं। कानून के मुताबिक़ अवैध रूप से रह रहे लोगों को सरकार आधिकारिक रूप से उन्हें उनके देश वापस भेज सकती हैं।इस क़ानून के तहत भारत के कुल 1800 लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। जिसमें से अमेरिका ने अभी 104 अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजा हैं।
ट्रंप ने भारतीय अवैध प्रवासियों को भारत भेज बढ़ाया मोदी का सर दर्द
अमेरिका के प्रसिद्ध अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख छपा जिसका शीर्षक दिया गया, ‘भारत में यूएस के मिलिट्री डिपोर्टेशन ने ट्रंप के सहयोगी के सहयोगी (मोदी) की सिरदर्दी बढ़ाई.’ न्यूयॉर्क टाइम्स के इस लेख में कहा गया कि, जिस तरह से अमेरिकी सेना के विमानों में भारतीय नागरिकों के हाथ-पैर बांधकर भारत भेजा हैं उससे मोदी सरकार की सिरदर्दी कही न कही बढ़ गयी हैं।
विपक्ष इस बात पर सरकार को लगातार घेरता हुआ नज़र आ रहा हैं। लेखक द्वारा लिखा जाता है,कि अमेरिका द्वारा भारतीय अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजना कोई नई बात नहीं हैं ,लेकिन हर बार उन्हें कमर्शियल प्लेन में इस्तेमाल किया जाता हैं।
![Digiqole Ad](http://ataltv.com/wp-content/uploads/2022/12/4963471645923771582.jpg)