• March 1, 2026

अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा

 अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा

सिलीगुड़ी नगर निगम ने गुरुवार को सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान को तोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 47 अंतर्गत पत्ती कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बने दो मंजिला मकान को निगम ने तोड़ दिया है। निगम सूत्रों के अनुसार, उक्त मकान को कुछ महीना पहले नगर निगम के कर्मचारी तोड़ने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों और मकान के मालिक के विरोध के बाद तोड़ नहीं पाए थे।

उक्त अवैध मकान को तोड़ने पहूंचे थे। लेकिन कार्य में बाधा डालने के चलते नगर निगम के कर्मचारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा था। इधर हाई कोर्ट में मामला चलने के बाद अदालत की तरफ से उक्त अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश आने के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम ने आज उक्त मकान को तोड़ गिराया। इस दौरा कोई भी अप्रिय घटना को रोकने के लिया भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात रखा गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण को तोड़ने का सिलसिला कानूनी प्रक्रिया के तहत लगातार जारी रहेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *