ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अगर आपके दोस्त भी देते हैं घास-फूस खाने का ताना, तो Vegetarian Diet के इन 6 फायदों से करें उनकी बोलती बंद

Vegetarian Diet इन दिनों लोग हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए अपने रूटीन में कई बदलाव कर सकते हैं। इसी क्रम में आजकल वेजिटेरियन डाइट फॉलो करने का चलन भी तेजी से बढ़ने लगा है। दरअसल बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि वेजिटेरियन डाइट के कई फायदे होते हैं जिसकी वजह से लोग इसे फॉलो कर रहे हैं। आइए जानते है इसके कुछ फायदे-

हेल्दी रहने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर खाना काफी जरूरी होता है। पौष्टिक होने के साथ खाने स्वादिष्ट होना भी जरूरी है। यही वजह है कि लोग अपनी पसंद के मुताबिक खाना खाते हैं। कुछ लोग जहां वेज खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ नॉनवेज के शौकीन होते हैं। हालांकि, शोध से यह पता चलता है कि शाकाहारी भोजन (Vegetarian Diet) करने वाले लोगों में नॉनवेज खाने वाले लोगों की तुलना में दिल की बीमारी होने की संभावना 24% कम होती है।

वेट कंट्रोल करे

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो वेजिटेरियन डाइट इसमें काफी मददगार साबित होगी। दरअसल, इस तरह की डाइट में कैलोरी और सेचुरेटेड फैट कम होता है और फाइबर ज्यादा होता है, लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कुछ अध्ययनों की मानें तो वेजिटेरियन डाइट में कुछ कैंसर, विशेष रूप से कोलोरेक्टल, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन कैंसर की रोकथाम में अहम भूमिका निभा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *