ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आईडीपीएल चौकी के बाहर खड़े पांच वाहन धू-धू कर जले, मचा हड़कंप

आईडीपीएल चौकी के बाहर शनिवार की सुबह खड़े आधा दर्जन वाहनों अचानक धू-धू कर जलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

आईडीपीएल चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि सुबह 8:30 बजे चौकी के सामने रोड साइड में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए खड़े पांच वाहनों में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने सिगरेट पीकर चौकी के सामने कबाड़ में फेंक दिया, जिससे आग लग गई और वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिए जाने के बाद कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *