ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमडी
लोहरदगा में शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार को ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमडी।नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ग्रामीण इलाकों में भी ईद उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। ईद के अवसर पर लोगों ने जगह जगह सजावट भी की थी।
