• February 28, 2026

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

 मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल, 14 जुलाई । मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान थौबल जिले के वेथौ हिल इलाके से एक एसएमजी कार्बाइन के साथ एक मैगजीन, एक सिंगल बैरल, एक वायरलेस सेट, दो 81 मोर्टार शेल, पांच 36 एचई हैंड ग्रेनेड, दो चीनी हैंड ग्रेनेड, एक डाई मेकर ग्रेनेड, एक स्टन शेल, दो टियर स्मोक शेल, चार डेटोनेटर और पांच 9 एमएम लाइव राउंड बरामद किए गए।

एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान, पूर्वी इंफाल जिले के हीनगांग चिंग के पूर्वी हिस्से से एक एके 56 राइफल और खाली मैगजीन, एक एसएलआर और मैगजीन, एक स्थानीय निर्मित एसएलआर और खाली मैगजीन, एक .38 पिस्तौल और खाली मैगजीन, एक 9 एमएम पिस्तौल और खाली मैगजीन, एक .32 पिस्तौल और खाली मैगजीन, एक 9 एमएम पिस्तौल और मैगजीन, एक 9 एमएम पिस्तौल और मैगजीन, दो एच.ई 36 हैंड ग्रेनेड, बीस जिंदा राउंड गोला बारूद, 54 पीस 7.62 मिमी खाली केस, एक चावल की बोरी तथा एक काले रंग की पॉलीथीन बरामद की गई।

सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *