ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

 मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान एक पोम्पी मोर्टार (स्थानीय निर्मित), एक एसएमजी कार्बाइन मैगजीन के साथ, एक .303 राइफल मैगजीन के साथ, एक आईईडी जिसका वजन लगभग 1.5 किग्रा है, शेल कवर के साथ दो मोर्टार आईएलयू शेल, पांच 36 एचई ग्रेनेड, छह डेटोनेटर, एक टेलीस्कोपिक साइट, एक ट्यूब लॉन्चिंग ग्रेनेड, 12 लाइव गोला बारूद बिष्णुपुर जिले टेराखोंगशांगबी संथोंग गैप से बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *