ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोमबत्ती गिरने से घर में लगी आग, सेवानिवृत्त फौजी की मौत

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड में खटीकपुरा कॉलोनी में रविवार की रात मोमबत्ती गिरने से घर में आग गई। आग की चपेट में आकर नशे में धुत्त सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग बुझाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित खटीकपुरा कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी विजय कुमार कई वर्षों से एक मकान में किराए पर रहता था। वह परिवार से अलग रहता था और शराब का आदी था। लोगों के अनुसार, रविवार की सुबह से ही वह शराब पी रहा था और घर से भी बाहर नहीं निकला। रात को उसने घर में लाइट नहीं होने की वजह से मोमबत्ती जला रखी थी। देर रात मोमबत्ती से ही उसके बिस्तर में आग गई। लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखी तो शोर मचाया। किसी तरह से लोगों ने घर का दरवाजा खोला और आग बुझाने का प्रयास किया। भयंकर आग देखकर फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया। तब तक रिटायर्ड फौजी की मौत हो चुकी थी और घर का सामान भी जल गया था।

रात में ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ दौराला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *