ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिंदी दिवस की सीएम योगी ने दी बधाई

आज यानी 14 सितंबर को देशभर में ‘हिंदी दिवस’ मनाया जा रहा है। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। देश के कई राज्यों में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। आम बोलचाल के लिए भी हिंदी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। हिंदी भाषा को और बढ़ावा देने के लिए हर साल आज के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज हिंदी दिवस के खास अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) के ऑफिशियल अकाउंट पर सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुआ लिखा – “हिंदी महज एक भाषा नहीं, अपितु हमारे जीवन मूल्यों, संस्कारों तथा राष्ट्रीय एकता का बोध कराने वाली पूरी संस्कृति है। हिंदी दिवस’ की प्रदेश वासियों एवं हिंदी प्रेमियों को ढेरों बधाई! आइए, इसके विकास और इसे विश्व-ग्राम की भाषा बनाने के लिए संकल्पित हों”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *