ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी हरियाणा दिवस की बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को एक्स पर हरियाणावी भाषा शैली में बधाई संदेश प्रेषित किया।

मुख्यमंत्री ने पिछले नौ वर्ष के विकास कार्यों का फोटो एक्स पर अपलोड करते हुए लिखा- सबतै पहलां सबनै राम-राम, प्रदेश मै म्हारे हरि का नाम, पगड़ी बढ़ाती म्हारी शान, दामण-चुंदड़ी का सै म्हारा परिधान,देश की रखवाली करते म्हारे वीर-जवान, लहलहाती फसलां मै म्हारे किसानां की पहचान, सबतै ज़्यादा मेडल लेकै आवैं म्हारे धाकड़ पहलवान, दादा लख्मी चंद बरगै कलाकार सै म्हारा मान, गीता उपदेश स्थली हरियाणा की धरती म्हारा अभिमान, मेरे परिवार, प्यारे प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस की हृदय तल से बधाई व शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने हरियाणवी खान-पान, गीता का उपदेश, हरियाणा की खुशहाली का बखान भी किया है। उधर हरियाणा दिवस पर आज प्रदेश में जिलास्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एक नवंबर 1966 को पंजाब के विस्तार के बाद हरियाणा का गठन किया गया था। आज हरियाणा का 58वां स्थापना दिवस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *