ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरसिद्धि में अज्ञात वाहन की ठोकर से चौकीदार की मौत

जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक चौकीदार की मौत हो गई। मृतक चौकीदार की पहचान 34 वर्षीय सदानंद पासवान के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है,कि हरसिद्धि थाना में कार्यरत चौकीदार सदानंद को जादोपुर टोला के मेन रोड के समीप अज्ञात वाहन ठोकर मार कर फरार हो गया। घायल चौकीदार को बेहोशी की हालत में आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।परिजनो का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।परिजनो के अनुसार चौकीदार सदानंद शाम करीब छह बजे घर से गश्ती के लिए निकले थे। जिसके थोड़ी देर बाद सूचना मिला कि उनको ठोकर लगा है,और वे सड़क किनारे बेहोशी के हालत में पड़े हैं। घटना की सूचना अस्पताल पहुंचे अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने चौकीदार के परिजन से मुलाकात कर परिजनों को हर संभव मदद देने को लेकर आश्वस्त किया है।

मृतक चौकीदार सदानंद भाई में अकेला था, उसे तीन बेटी और दो बेटा है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि वाहन की ठोकर से चौकीदार सदानंद घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।इस घटना को लेकर अग्रेतर कारवाई किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *