ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चंद्रयान की लैंडिंग का दिन पर्व के रूप में मनाया जाए : तीर्थ

भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतांनद तीर्थ महाराज ने कहा कि चंद्रयान की लैंडिंग का दिन पर्व के रूप में मनाया जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

स्वामी अच्युतांनद ने कहा कि चंद्रयान की सफलता से देश दुनिया में भारत के वैज्ञानिकों का मान सम्मान बढ़ा है। विज्ञान के क्षेत्र में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग भारतीय वैज्ञानिक युग का आगाज बन गया है। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग करके अपनी बौद्धिक एवं क्षमताओं को देश दुनिया के आगे रखा है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व एवं सहयोग के कारण ही यह संभव हो पाया है। वैज्ञानिकों का लगातार उत्साह बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगे रहे।

भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की उम्मीदों पर भारतीय वैज्ञानिक खरे उतरे हैं। देश की उम्मीदें वैज्ञानिकों से जुड़ी हुई थी। उन्होंने चंद्रयान की सफल लैंडिंग कर अपनी कुशलता का परिचय दिया। देश में वैज्ञानिक युग प्रारम्भ है। युवा पीढ़ी को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से प्रेरणा मिलने के साथ-साथ युवा पीढ़ी भी रचनात्मक करने में सफलताएं हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 का नामकरण भी शिव शक्ति से जाना जाएगा। देश अपनी उपस्थिति दुनिया को दिखा रहा हैं। दुनिया के लोग भारत की इस सफलता पर गर्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का लैंडिंग स्थल का नामकरण शिव शक्ति प्वाइंट रखे जाने का सभी संत महापुरुष आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा चंद्रयान के बाद सूर्य पर भेजा गया यान भी सफलता पूर्वक लैंड करेगा। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *