October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमालय संरक्षण की ली प्रतिज्ञा

गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग चल रहे हिमालय बचाओ अभियान के अन्तर्गत विद्यालय के छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने हिमालय की महिमा एवं रक्षा के संकल्प को संरक्षित करने का व्रत लिया। ब्रह्मचारी ऋषि गौतम और ब्रह्मचारी नितयजीत ढिल्लों ने अपने विचारों द्वारा पर्वत राज हिमालय की महिमा का वर्णन किया। छात्रों ने पर्यावरण, जलवायु एवं धरातलीय रक्षण का आधार पर्वतराज हिमालय को बताया।

गुरुकुल के प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि उत्तर दिशा में विद्यमान हिमालय जहां भौगोलिक रूप में हमारी रक्षा करता है, वहीं हमारे जीवन का मूल आधार एवं प्रकृति का साक्षात रमणीय रूप है। आज हमें स्वच्छ वायु प्राण तत्व एवं जलीय जीवन को प्राप्त करने के लिए हिमालय की रक्षा के संकल्प को धारण करना होगा। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के अशोक आर्य, डॉ. योगेश शास्त्री, डॉ. हुकमचन्द, अश्विनी कुमार एवं सभी शिक्षकों, आश्रमाध्यक्ष, सभी अधिष्ठाता, सभी छात्रों एवं कर्मचारियों ने हिमालय की संरक्षण एवं संवर्धन की प्रतिज्ञा भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.