ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कारिडोर के नाम पर व्यापारियों को न उजाड़े सरकार : उमेश

लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार आज हरिद्वार व्यापारियों के मध्य पहुंचे। यहां उन्होंने बैठक कर कारिडोर को लेकर व्यापारियों को अपना समर्थन दिया।

बैठक में विधायक उमेश कुमार ने कहा कि कारिडोर के नाम पर सरकार व्यापारियों को न उजाड़े। उन्होंने व्यापारियों को सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों के साथ है और किसी भी कीमत पर व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर व अन्य मौजूद रहे।

बता दें कि हरकी पैड़ी पर कारिडोर का निर्माण होना है। जिसको लेकर व्यापारी कारिडोर का मार्ग परिवर्तित किए जाने की मांग करते आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कोरिडोर बनने से व्यापारियों को खासा नुकसान होगा। इस कारण से कारिडोर का मार्ग परिवर्तित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *