ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राम मंदिर आंदोलन कार सेवा में जेल रहे काशीनाथ को किया सम्मानित

नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश संरक्षक विकास तिवारी के नेतृत्व व महिला मोर्चा हरिद्वार की जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजिता झा के संयोजन में राम मंदिर निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ को उनके राममंदिर निर्माण आंदोलन में किए गए योगदान के लिए नमो नमो मोर्चा भारत हरिद्वार द्वारा उनके आवास जाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ ने बताया कि राम मंदिर निर्माण आंदोलन के दौरान वे डेढ़ माह तक मेरठ जेल में रहे। उन्होंने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि जेल में ही जब वे 1990 में बंद थे तो भाई दूज का त्योहार भी उसी मध्य था। उस समय मेरठ की सैकड़ों बहनों ने जेल में आकर हम सबको तिलक लगाया था, बल्कि सूखे गोले भेंटकर हम सबको भाई दूज की बधाई दी थी। जेल का वह मंजर याद कर वे आज भावुक भी हुए। कहा कि आज बहुत खुशी है कि उनकी आंखों के सामने भव्य श्रीराम का मंदिर बन रहा है और उनकी प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं नमो नमो मोर्चा के संरक्षक विकास तिवारी ने कहा कि आज देश भर में काशीनाथ जैसे हजारों लोग हैं, जिनके संघर्ष और बलिदान के स्वरूप यह सुखद घड़ी आई है। निश्चित रूप से आज काशीनाथ को सम्मानित करके हम सभी लोग खुद सम्मानित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में नमो नमो मोर्चा भारत उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल तरुण शुक्ल, जिला महामंत्री शिवशंकर पाण्डेय, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष इन्द्र राज दुग्गल, उपेन्द्र शर्मा, रविन्द्र कुमार, सुभाष चांदना, सतीश चौहान, पंकज चौहान, श्रीमती सुधा राठौर, श्रीमती संगीता बंसल, श्रीमती पुष्पा पाल व श्रीमती सपना शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *