ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोदी की जुमलेबाजी से जनता को सचेत करने घर-घर जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ-बूथ, वार्ड-वार्ड जाकर हरिद्वार की जनता को जागरूक करने और नरेन्द्र मोदी की जुमलेबाजी से जनता को सचेत करने के अभियान शुरू कर दिया है।

कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत को जिताने के लिए आर्यनगर के वार्ड नं. 14-15 के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी के आवास पर पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता अपने बूथ व वार्ड को मजबूत कर कांग्रेस उम्मीदवार को जितवाना है। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि मध्य हरिद्वार से कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता को घर-घर जाकर कांग्रेस की उपलब्धियों और मोदी सरकार की नाकामियों को बताना है, जिससे जनता जागरूक हो।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि आजादी से पूर्व और आजादी के बाद देश ने जो आयाम छुए वह सब कांग्रेस की देन है। मोदी तो सिर्फ जुमलेबाजी कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव कांग्रेस का नहीं, देश की जनता का चुनाव है। आज देश के संस्थान, देश का संविधान और देश का लोकतंत्र खतरे में है, उसे बचाने की आवश्यकता है।

बैठक में बैठक संयोजक सोम त्यागी ने कहा कि हमें अपने बूथ पर ही काम करना है और अपने बूथ से कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने का काम करना है। बैठक में ईश्वर दयाल त्यागी, मोहित, गणेश, वीरू, धर्म राज सैनी, राजेश, हरीश सैनी, समर्थ, सार्थक, ठाकुर रतन सिंह, एस एस रावत, अविनाश, रजत त्यागी और श्रवण रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *