ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस विस प्रभारी ने बोला भाजपा पर हमला, बताया जुमलों की सरकार

लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे और अभी तक राजनीतिक दलों ने हरिद्वार सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसी बीच युवा कांग्रेस भगवानपुर विधानसभा प्रभारी महबूब आलम ने भाजपा हमला बोला।

प्रेस को जारी बयान में प्रभारी महबूब ने कहा कि कहने को भाजपा का नारा 400 पार, लेकिन भाजपा लाचार दिख रही है। पार्टी को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस या अन्य दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल कर टिकट दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में जनता द्वारा चुनी सरकार को गिराने की कोशिश नाकाम हो गई। भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के विधायक, सांसद, नेताओं को डरा धमकाकर पार्टी और एनडीए गठबंधन में शामिल कर रही।

उन्होंने कहाकि सरकार ने पिछले दस वर्षों में कोई विकास या जनहित कार्य नहीं किया। सिर्फ प्रदेशों में कांग्रेस या अन्य दलों की सरकारों को तोड़ने का कार्य किया। भाजपा शासन में पेपर लीक के मामले बहुत अधिक हो रहे। युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। भाजपा ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, जो कि जुमला साबित हुआ। युवा स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहाकि किसानों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा। आज किसान मजदूर धरने पर बैठने को मजबूर है। सरकार नहीं चाहती कि देश का गरीब तबका आगे बढ़े। पूंजीपतियों का अरबों रुपए माफ किए जा रहे लेकिन किसान को एमएसपी नहीं दी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *