ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा नेता संजय गुप्ता ने सीएम धामी को भेजा पत्र, लक्सर में बाढ़ रोकने के सुझाए उपाय

वरिष्ठ भाजपा नेता व लक्सर से पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर लक्सर क्षेत्र में मानसून के दौरान आने वाली बाढ़ व उससे होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सुझाव दिए हैं।

पूर्व विधायक संजय ने सीएम धामी को भेजे पत्र में कहाकि मानसून के दौरान लक्सर क्षेत्र में बाढ़ की विभिषिका देखने को मिलती है। प्रतिवर्ष बाढ़ के कारण फसल के साथ जन व पशु हानि भी हो जाती है। बाढ़ के कारण बड़ा नुकसान होता है। उन्होंने कहाकि इस बार भी बाढ़ की विभिषिका से लोग काफी परेशान हुए। लोगों को खाने का सामान व पीने के पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ा।

उन्होंने कहाकि लक्सर क्षेत्र में बाढ़ के प्रकोप को रोकने के लिए लक्सर क्षेत्र के मखियाली खुर्द से बुजुर्ग होते हुए मठाना तक बांध का सुधारीकरण कराया जाए। इसके साथ ही बांध की पैचिंग व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए तथा बांध के ऊपर डामरीकरण कराया जाए। जिससे लक्सर क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को रोका जा सकता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहाकि लक्सर क्षेत्र में बाढ़ आने पर कई बार शहर से कई गांवों का सम्पर्क टूट जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और बीमार होने पर भी लोगों के समक्ष विकट समस्या बाढ़ के दौरान उत्पन्न हो जाती है। कहाकि यदि बांध को दुरूस्त कर दिया जाए जो समस्या से निजात पायी जा सकती है। उन्होंने शीघ्र ही मखियाली खुर्द से बुजुर्ग होते हुए मठाना तक बांध का सुधारीकरण, बांध की पैचिंग व्यवस्था को दुरूस्त तथा बांध के ऊपर डामरीकरण कराए जाने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *