ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रीदेव इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा से पूर्व हवन यज्ञ कर परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शनिवार को ग्राम पंचायत पथरी के श्री देव इंटर कॉलेज में पहुंचकर बोर्ड की परीक्षा होने से पूर्व हवन यज्ञ किया।

हवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आहुति दी और परीक्षार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज शिक्षा का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में कंप्टीशन बढ़ गया है। ऐसे में पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने परीक्षा के समय में मोबाइल से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मोबाइल का केवल परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोग करें, अनावश्यक में समय बर्बाद न करें। यह परीक्षा ही नहीं, बल्कि आपके भविष्य को निर्धारित करेगी।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम भी अवश्य करें, ताकि पढ़ाई से मन न भटके। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्था में शिक्षा व्यवस्था की सुधार के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश राणा ने परीक्षा में सफल होने के टिप्स देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान विचलित या निराश न हो। मन लगाकर एकाग्रचित होकर तैयारी करें। प्रबंधक मंजू देवी ने सभी का आभार जताया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविन्द कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, बलवंत पवार, शुभम चौधरी, राजू, सोनी, ब्रह्मपाल आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *