ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसान नेता के पुत्र ने स्वयं को मारी गोली

भारतीय किसान यूनियन नेता के पुत्र ने देर रात्रि अपने कमरे में स्वयं को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन घायल को रुड़की के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

रविवार की देर रात नारसन क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन के नेता रहे चौधरी बलजोर सिंह के पुत्र गौरव (35) निवासी नारसन कलां ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में लाइसेंसी हथियार से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर में गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने देखा तो गौरव को घायल अवस्था कमरे में पड़ा हुआ है।

परिजन तत्काल गौरव को रुड़की के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस किसान नेता के घर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *