ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोमवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस को बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नायलॉन की रस्सी के फंदे से झूल रहे शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव के दाहिने हाथ की कलाई पर कलावा और अंग्रेजी व हिंदी में सौरभ लिखा हुआ था। बाएं हाथ की हथेली के पीछे ओम गुदा हुआ था। मृतक की उम्र करीब 28-30 वर्ष और कद की ऊंचाई 5 फुट 7 इंच के करीब बताया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में भिजवाया दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *