ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार में आए लुटेरे पूरा एटीएम ही उठाकर ले गए, तलाश में जुटी पुलिस

बीती देर रात जिले के रुड़की में कार सवार बेखौफ लुटेरे एक एसबीआई का एटीएम उखाड़कर अपने साथ ले उड़े। एटीएम में लाखों की नकदी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटना की सूचना आलाधिकारियों को देते दी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

रुड़की लक्सर मार्ग स्थित ढंढेरा नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर के समीप एक एसबीआई का एटीएम है। जिसे निशाना बनाते हुए शुक्रवार की देर रात कार में सवार होकर आए अज्ञात लुटेरे उखाड़ ले गए। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब सुबह कुछ स्थानीय लोग घूमने निकले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी मय टीम के मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी खंगाले तो पता चला लुटेरे स्कॉर्पियो कार से आए थे और बेखौफ होकर एटीएम को उखाड़ ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब 15 लाख की नकदी मौजूद थी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। लुटेरों ने एटीएम को गैस कटर से काटा और उठा ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *