ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे पांच गिरफ्तार

नगर कोतवाली पुलिस ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से तमंचा, पिस्तौल, जिंदा कारतूस, चाकू और नकदी बरामद की है।

लोकसभा चुनावी माहौल में पुलिस एक्शन मोड़ में है। इसी के चलते चेकिंग के दौरान पुलिस ने निर्धन निकेतन खड़खड़ी पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के पास से 03 आरोपितों को तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व 80 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त रेन बसेरा के पास अलकनंदा घाट से दो आरोपितों को 01 पिस्तौल, 02 जिंदा कारतूस व एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपितों के नाम मोहित पुत्र जगपाल, अमित पुत्र जगदीश निवासीगण ग्राम रिधाऊ खरखौदा सोनीपत हरियाणा, विकास पुत्र ओमवीर निवासी चरखी दादरी सदर भिवानी हरियाणा, यशवर्धन ठाकुर उम्र 21 वर्ष पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी श्याम विहार कॉलोनी मकान नंबर 26 थाना कंकाल जनपद हरिद्वार व विवेक राणा उम्र 21 वर्ष पुत्र अनुज कुमार निवासी ग्राम रणखंडी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *