ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शराब का जखीरा बरामद, पांच गिरफ्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से 05 नशा तस्करों गुड्डू कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी सैनिक विहार ब्लॉक नगला तासी सरदना बाइपास थाना कंकर खेड़ा मेरठ हाल पता निवासी चमगादड़ टापू हरिद्वार को 32 पव्वे देसी शराब, कार्तिक पुत्र गंगा राम निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को 40 पव्वे देसी शराब, मोहित उर्फ श्यामली पुत्र राजपाल निवासी बेबीसा शामली हाल अंकित चौटाला का मजान बिलकेश्वर कॉलोनी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को 50 लीटर कच्ची शराब, लक्की उर्फ पंकज पुत्र राकेश शर्मा निवासी ऋषिकुल तिराहा गंगा निवास कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को 48 पव्वे देसी शराब व हर्ष यादव पुत्र रामयादव ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को कुल 36 पेटी अंग्रेजी, देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *