ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चोरी की साजिश रचते चार शातिर दबोचे

नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की साजिश रच रहे चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार ब्लेड व एक बाइक बरामद की है।

कोतवाली नगर स्थित हरकी पैडी के समीप धनुष पुल के सामने सिंचाई विभाग की गुमटी में चार व्यक्तियों को चोरी करने की रचते हुए चोरी के उपकरण एवं एक स्कूटी व एक मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम व पते अमर सिंह, निवासी जगदीशपुर गार्डन टपरी रोड निकट डेराबन्दा नवाज थाना सदर जनपद सहारनपुर उ.प्र. हाल राजकुमार का मकान ।-49 विष्णुगार्डन थाना कनखल हरिद्वार, सोनू निवासी डंधेडा थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता पवन चौहान का मकान बहादराबाद हरिद्वार, करन निवासी भूपतवाला हरिद्वार व निखिल निवासी लालजीवाला कोतवाली नगर हरिद्वार बताए हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार ब्लेड व एक बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *