ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में हथियार के साथ केवाईकेएल उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के साथ ही उग्रवादियों के पकड़े जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी सिलसिले में सुरक्षा बलों के अभियान में केवाईकेएल संगठन के एक उग्रवादी को पकड़ा गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के वांगखेम इलाके से प्रतिबंधित संगठन केवाईकेएल के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कैडर की पहचान करम सुभाष सिंह (44) के रूप में हुई है।

उसके कब्जे से मैगजीन के साथ एक 9 एमएम पिस्तौल और 9 एमएम पिस्तौल की पांच राउंड गोलियों के साथ कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।

उग्रवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *