ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चिरायु हाफ मैराथन दस मार्च को: मैराथन में हिस्सा लेंगे पांच हजार रनर्स

सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए कालवाड़ रोड स्थित चिरायु अस्पताल की ओर से महिला दिवस पर एक चैट शो रखा गया है। इस चैट शो में मेडिकल डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट भाग लेंगे और जानलेवा सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, उपचार और टीकाकरण की जागरूकता पर चर्चा करेंगे। इसी कडी में चैट शो का पोस्टर लॉन्च किया गया। जिसमें जयपुर रनर्स क्लब की अध्यक्ष डॉक्टर साधना आर्य, कोर टीम और अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं दस मार्च को चिरायु हाफ मैराथन का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें 5 हजार रनर्स के भाग लेने की उम्मीद है। इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में दौड़ लगाते हुए नजर आएंगी।

चिरायु अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. मंजु चौधरी, हॉस्पिटल निदेशक मोहित चौधरी और जयपुर रनर्स क्लब के को-फाउंडर मुकेश मिश्रा ने बताया कि हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और रन फॉर हर में 3 किलोमीटर रनिंग होगी। इससे पहले 9 मार्च को बिब डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी रखी गयी है जिसमें सभी प्रतिभागियों को बिब और टीशर्ट प्रदान की जाएगी। चिरायु हाफ मैराथन-2024 के लिए सोशल मीडिया पेज के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। हाफ मैराथन के सभी विजेता को फिनिशर मेडल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *