ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वचालित व्हीलचेयर पा कर गदगद हुए माॅडर्न के पूर्व छात्र राजकुमार

अपने गुरु, माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष, समाजसेवी डाॅ.अनुज के हाथों अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वचालित व्हीलचेयर पा कर रविवार को माॅडर्न के पूर्व छात्र रह चुके और वर्तमान में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे राजकुमार गिरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा|

जगतपुर गांव निवासी राजकुमार गिरी ने बारहवीं तक की शिक्षा माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर से प्राप्त की और वो बचपन से मस्कुलर डिस्ट्राॅफी़ नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं| डाॅ. अनुज ने व्हीलचेयर देने के बाद राजकुमार को व्हीलचेयर पर चल कर दिखाने को भी कहा| अपने दिव्यांग छात्र के चेहरे पर खुशी देख डाॅ.अनुज भी काफ़ी प्रसन्न और आत्मसंतुष्ट दिखे| मौके पर उपस्थित हजारों छात्रों एवं शिक्षकों ने तालियाँ बजा कर अपने निदेशक के इस मानवता पूर्ण कृत्य की भरपूर सराहना की|

छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए डाॅ. अनुज ने कहा कि हम सभी को केवल अपने लिए नहीं जीना चाहिए, बल्कि अपने सामर्थ्य के अनुसार जितना हो सके अपने आसपास के लोगों की मदद भी करनी चाहिए| अगर हमारे किसी प्रयास से किसी का जीवन बेहतर होता है, किसी दुखी और परेशान इंसान को थोडी़ खुशी मिल जाती है तो इससे बड़ी उपलब्धि हमारे लिए कुछ नहीं हो सकती| यही ईश्वर की सच्ची पूजा भी है और यही हमारे मानव जीवन का मकसद भी|

डाॅ. अनुज ने कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता केवल विद्यालय और शिक्षण संस्थान में पढ़ने तक का नहीं होता बल्कि जीवन पर्यंत का होता है। माॅडर्न शैक्षणिक समूह से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ हर सुख दुःख में वो हमेशा खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे| इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय, शिक्षक धर्मवीर सिन्हा, मुर्तजा आलम, दीपक प्रुष्टि, रौशन मिश्रा, प्रत्यूष आनंद, अखिलेश कुमार, मनीष सिंह तथा हज़ारों छात्र उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *