• October 21, 2025

अयोध्या से वापस लौटा श्रद्धालुओं का जत्था, स्टेशन पर ढोल बजाकर किया गया स्वागत

 अयोध्या से वापस लौटा श्रद्धालुओं का जत्था, स्टेशन पर ढोल बजाकर किया गया स्वागत

रामभक्तों के जत्थे को लेकर पांच दिन पहले जगदलपुर स्टेशन से करीब 1100 से अधिक रामभक्त श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई, आस्था स्पेशल ट्रेन आज सोमवार सुबह वापस लौटी। इस मौके पर एक बार फिर जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर माहौल भक्तिमय हो गया। प्लेटफार्म पर ढोल-नगाड़े बज रहे थे, ट्रेन से उतरने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्टेशन पर मौजूद लोग भी जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। रामभक्तों का यह जत्था जिस उत्साह के साथ भजन-कीर्तन करते रवाना हुआ था, उसी अंदाज में उनकी वापसी हुई। उनके चेहरों पर रामलला के अलौकिक दर्शन का आनंद साफ झलक रहा था।

जगदलपुर रेलवे स्टेशन में भाजपा के बस्तर संसदीय सीट के लोकसभा उम्मीदवार महेश कश्यप ने सभी श्रद्धालुओं का ढोल बजाकर व पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव भी साझा किए। रामलला की मनोहारी मूरत और राम मंदिर की दिव्यता और अयोध्या नगरी की भव्यता के किस्से उन्होंने लोगों को बताए। तमाम श्रद्धालुओं का यही कहना था कि रामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। अयोध्या दर्शन के पश्चात वापस जगदलपुर लौटे सुकमा के श्रद्धालुओं की टोली ने रामलला के दर्शन करने हेतु भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप द्वारा किये गए सहयोग हेतु उनका आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके विजयी होने की कामना भगवान श्रीराम से हमारे द्वारा की गई है।

उल्लेखनीय है कि 06 मार्च को अयोध्या हेतु जगदलपुर से रवाना हो रही आस्था विशेष ट्रेन में सैकड़ो सुकमा के दर्शनार्थी रामभक्त विलंब के कारण छूट गए थे, जिन्हें भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप व अन्य भाजपा नेता की मदद से उन्हें ओडिसा के स्टेशन तक पहुंचाकर वापस सकुशल अयोध्या रवाना किया था।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *