चार गोतस्कारों को ग्रामीणों ने पकड़ सात गोवंश को मुक्त कराया
खैरथल तिजारा जिले की खुसखेड़ा थाना पुलिस ने चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। गौ तस्करी के लिए काम में ली जा रही एक गाड़ी को भी जब्त किया है। पुलिस ने गौकशी के लिए ले जाई जा रही सात गायों को बरामद कर गौशाला भिजवाया।
थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया रात्रि गश्त के दौरान अल सुबह करीब 3 बजे लोगों द्वारा गो तस्करों को पकड़ने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस भिवाड़ी होंडा चौक पहुंची। जहां कुछ लोगों ने चार गौ तस्करों और एक गाड़ी में भरे हुए गोवंशों को पकड़ा हुआ था। गोतस्कर गाड़ी से भागने के दौरान नाले में गिरने से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए टपूकड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं गंभीर चोट लगने के कारण एक गोतस्कर को उपचार के लिए अलवर रैफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि चारों गौ तस्कर आरिफ, गफ्फार, सलीम, हबीब हरियाणा नूह के निवासी हैं जो गोकशी व गौ तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी कर रही है जो भी तथ्य होंगे जल्द सामने आएंगे।






