ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया एक चोर, दूसरा भागने में सफल

जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के योगी वीर गांव में शुक्रवार देर रात्रि एक चोर को घर में घुसकर चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

इस मामले में पीड़िता गृहणी पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब 2:30 बजे मेरा नींद खुला तो देखा कि मेरे घर में अंधेरा है। अंधेरा देख जब बाहर निकली तो देखा कि मेरे घर का बिजली का तार कटा हुआ है। साथ ही एक व्यक्ति मेरे दरवाजे के आड़ में छुपा हुआ है। जब मैं उसे पकड़ने का कोशिश किया तो वह मेरा हाथ झटक कर भाग गया। तभी मैं अंदर आई तो मुझे एहसास हुआ कि घर में कोई और व्यक्ति भी मौजूद है। तभी मैं अपने कमरे में गई तो मुझे पलंग के अंदर कोई छुपा होने का एहसास हुआ। मैंने रूम का दरवाजा बंद कर दिया और बाहर निकाल कर चिल्लाने लगी। तभी मेरे कई पड़ोसी इकट्ठा हो गए।

पड़ोसियों ने जब दरवाजा खोल के देखा तो पलंग के नीचे एक युवक छिपा हुआ था। जिसकी पहचान गांव के ही भुवनेश्वर बिन्द का पुत्र विक्की कुमार था। पड़ोसियों ने पुनः उसे रूम में ही बंद कर दिया। वहीं पीड़िता ने बताया कि चोर द्वारा मेरे बक्से का कब्ज तोड़कर उसमें रखे 18000 रुपये नगद, 12 भर का चांदी का पायल, मांग टीका सहित कई सामान गायब था। वह दूसरा चोर लेकर भागने में सफल हो गया है।

सुबह होते ही काफी संख्या में ग्रामीण वह जुट गए और चोर को पड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। साथ ही इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी गई। जगदीशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। अब जगदीशपुर पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसका दूसरा साथी कौन था। पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे चोर का पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *