ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जर्मनी में प्रवासियों से भरी वैन पलटी, सात की मौत

दक्षिणी जर्मनी में म्यूनिख के पूर्व में राजमार्ग ए-94 पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे प्रवासियों से भरी एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में अन्य 16 घायल हो गए। मरने वालों में छह साल का एक बच्चा भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों के हवाले से दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वैन ओवरलोड थी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। ड्राइवर ने इसकी अनदेखी की और वैन की गति को 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ा दी। कुछ ही देर बाद यह वैन पलट गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैन में सवार लोग सीरिया और तुर्किये के रहने वाले हैं। घायलों में ड्राइवर और संदिग्ध तस्कर ऑस्ट्रिया का रहने वाला 24 वर्षीय युवक है। उसे औपचारिक रूप से अस्पताल में हिरासत में लिया गया।यह ऑस्ट्रियाई पंजीकृत वैन है। यह राजमार्ग मानव तस्करी मार्ग के रूप में कुख्यात है। दुर्घटनास्थल ऑस्ट्रिया की सीमा से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर है। इस राजमार्ग के माध्यम से अधिकतर प्रवासी जर्मनी जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *