ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

परिसीमन आयोग और आरक्षण के मुद्दे पर महासम्मेलन 26 को

राज्य में परिसीमन आयोग और आरक्षण को लेकर 26 नवम्बर को पुराने विधानसभा भवन में राज्यस्तरीय महासम्मेलन होगा। राज्य में परिसीमन आयोग के तहत विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ाकर 150 करने और विधान परिषद का गठन करने, जातिगत जनगणना किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने रविवार को कहा कि कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों सहित दिल्ली, यूपी, बिहार से अनेक लोग और राजनेता पहुंचेंगे। महासम्मेलन में महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण शामिल करने, राज्य के सात जिलों में ओबीसी को शून्य आरक्षण करने का आदेश को निरस्त कर बाकी जिलों की तरह अविलंब बहाल करने, पूर्व सरकार की ओर से शामिल अन्य भाषाओं की तर्ज पर 16 भाषाओं को द्वितीय राजभाषा में पुनः बहाल करने, मदरसा शिक्षा बोर्ड का गठन करने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *